फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर में जुमा की नमाज को लेकर मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/ सोरों/ गंजडुंडवारा/ अमांपुर/ पटियाली/ सिढ़पुरा/ सहावर। शहर में बवाल की साजिश के खुलासे के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नमाज हुई। मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर एहतियातन पुलिस कर्मी तैनात रहे। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पुलिसबल के साथ जामा मस्जिद व उससे जुड़े इलाके में पैदल भ्रमण किया और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण की सर्वे रिपोर्ट के लीक हो जाने एवं नुपुर शर्मा के टीवी डिवेट के दौरान कथित विवादास्पद टिप्पणी एवं शहर में बवाल की साजिश के खुलासे को लेकर शासन से मिले निर्देेश के बाद पुलिस व प्रशासन द्वारा जोनल व सेक्टर स्कीम को लागू कर दिया। जिले को 6 जोन व 30 सेक्टर में बांटा गया। इनमें तैनात किए गए प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बृहस्पतिवार रात से ही पूरी सतर्कता बरतते रहे। देर रात से ही पोस्टर पार्टी ने गलियों का भ्रमण शुरू कर दिया, ताकि किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार के पोस्टर आदि रात में चिपकाए गए हों तो उनको हटाया जा सके। दिन निकलने पर सुबह के समय से ही अधिकारी भ्रमण पर निकल आए।
गंजडुंडवारा में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की मस्जिदों में अमन चैन के साथ नवाज अदा की गई। सभी मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी लगाए गए। अपर जिलाधकारी एके श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ आर के तिवारी ने क्षेत्र का भ्रमण किया। अमांपुर में नमाज के दौरान तहसीलदार सहावर लालमन सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य ने भ्रमण किया।
विज्ञापन

सिढ़पुरा में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सोरोंजी में बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद, लहरा रोड स्थित मदीना मस्जिद, बदरिया मस्जिद, सहावर गेट मस्जिद के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें