फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आगरा में आंधी के बाद झमाझम बारिश से राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल 

Fri, 17 Jun 2022 07:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में शुक्रवार के मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शाम के झमाझम हुई बारिश से पारा नीचे लुढ़क गया। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
 
विज्ञापन
आगरा में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी के बाद बादल जमकर बरसे। सुबह से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को झमाझम बारिश से राहत मिली, तो वहीं आंधी किसी आफत से कम नहीं थी। कई जगह पेड़ गिर गए, तो रास्ते में टूटे होर्डिंग्स से लोगों को खूब परेशानी हुई। वहीं राजा की मंडी बाजार में दुकानों के अंदर पानी भर गया।

विज्ञापन


भीषण गर्मी से दहक रहे आगरा में शुक्रवार को हुई बारिश ने राहत दिलाई। हालांकि शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाये रहे, लेकिन दिन चढ़ते ही सूर्य देव की तपिश ने हाल बेहाल करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार के निकली कड़ाके की धूप से उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल नजर आए, लेकिन शाम को फिर से हुई जोरदार बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश के बाद पारा नीचे लुढ़क गया। 

आगरा में शाम 6 बजे के बाद आंधी आई, जिसके बाद बारिश हुई। इससे लू के प्रकोप से बेहाल लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को सुबह से छाए बादल शाम को बरसे थे। इससे तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। शाम को बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। रात तक हवाओं में ठंडक बनी रही। सुहाने मौसम के कारण शाम को लोग घूमने निकले। 

इतना रहा आज का तापमान 

अधिकतम    38.8

विज्ञापन

न्यूनतम    26.5
सूर्योदय    5.24
सूर्यास्त    7.14
पूर्वानुमान    तापमान में बढ़ोतरी के आसार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें