फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: योगी सरकार ने दिया बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन पर सिटी बसों में मुफ्त सफर

Mon, 05 Aug 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सिटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर एक बार फिर योगी सरकार ने बहनों को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन महानगर सेवा की बसों में बहनें निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। परिवहन मुख्यालय से निर्देश आने के बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश अभी नहीं आया है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देती रही है। इस बार भी 15 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर बसों में निशुल्क यात्रा देने के निर्देश परिवहन मुख्यालय से आ गए हैं। 

आगरा मं महानगर बसों में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सभी रूटों पर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए बसों की टिकट मशीन में बदलाव किया जाएगा, इनको शून्य के टिकट दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा व मथुरा में संचालित 200 बसें

आगरा में ये बसें एमजी रोड, आगरा कैंट से प्रतापपुरा, दयालबाग के अलावा आगरा से शमसाबाद, फतेहपुरसीकरी, किरावली, एत्मादपुर, फतेहाबाद, मथुरा तक संचालित की जा रही हैं। महानगर बस सेवा के एमडी आरबीएल शर्मा ने बताया कि नगरीय सेवा की आगरा व मथुरा में संचालित 200 से अधिक बसों में यह सुविधा मिलेगी।

रोडवेज बसों का अभी नहीं आया आदेश 

उधर, परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि अभी मुख्यालय से रोडवेज बसों के लिए निशुल्क यात्रा का आदेश नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के लिए भी आदेश प्राप्त हो जाएगा। पिछले दो साल से रोडवेज बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें