टीका नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, कोटेदार देने से नहीं कर सकता इनकार
अगर किसी को टीका नहीं लगा है या आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, फिर भी उन्हें राशन मिलेगा। कोई भी कोटेदार राशन कार्ड धारक को राशन देने से मना नहीं करेगा। शहर से लेकर गांव तक टीका और आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की आड़ में कोटेदारों द्वारा राशन नहीं देने की शिकायतों के बाद बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकन्डन ने यह आदेश कोटेदार व सभी ब्लॉक के बीडीओ को दिए हैं।
उन्होंने कहा, टीका लगवाना सभी के लिए जरूरी है लेकिन इसकी आड़ में कोई भी कोटेदार पात्र व्यक्ति को राशन देने से मना नहीं करेगा। बल्कि टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। भविष्य में टीका लगवाए बिना कार्ड धारक को राशन नहीं मिलेगा। इसलिए सभी राशन कार्ड धारक टीका जरूर लगवाएं। साथ ही आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनवाएं। ताकि संक्रमित होने पर उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिल सके। सीडीओ ने बुधवार को सभी बीडीओ व कोटेदारों की बैठक में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे राशन वितरण में टीके के लिए प्रोत्साहन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
मुगल बादशाह बाबर ने बनाया था बाग, अब चारबाग शैली के पहले बगीचे में पाथवे-नहरों के बदले जाएंगे पत्थर