फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की सांस: वृंदावन में मरीजों को उपलब्ध कराई निशुल्क ऑक्सीजन, नोएडा से आए लोग

Wed, 05 May 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

अटल्ला चौराहा पर वितरित हो रही गैस को लेने के लिए यहां नोएडा, शाहिबावाद, अलीगढ़, आगरा आदि शहरों से लोग खाली सिलिंडर के साथ वृंदावन आ रहे हैं।
विज्ञापन
वृंदावन में मरीजों को दी गई निशुल्क ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सीजन को लेकर मची मारामारी के बीच वृंदावन मरीजों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। यहां कोविड उपचार की सुविधा के बीच ऑक्सीजन की उपलब्धता लोगों को निशुल्क कराई जा रही है। अटल्ला चौराहा पर वितरित हो रही गैस को लेने के लिए यहां नोएडा, शाहिबावाद, अलीगढ़, आगरा आदि शहरों से लोग खाली सिलिंडर के साथ वृंदावन आ रहे हैं।
विज्ञापन


लोग ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पड़ोसी जनपदों से गैस लेकर आ रहे हैं। इसी बीच वृंदावन ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए बड़ा सहारा बनकर सामने आया है। वृंदावन में अटल्ला चौराहा स्थित बसेरा होटल में ऑक्सीजन गैस का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। यहां ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की जिम्मेदारी बसेरा ग्रुप और जीएलए विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से निभा रहे हैं। बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल ने बताया कि कोविड संक्रमण के इस गंभीर संकट के दौर में लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। 

टैंकर दो दिन में मथुरा पहुंचेगा: प्रमोद
उद्योगपति व समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि उड़ीसा से 17 टन लिक्विड ऑक्सीजन का टैंकर मंगलवार को वहां से चल दिया है, दो दिन में मथुरा पहुंच जाएगा। मथुरा में जितनी ऑक्सीजन की जरूरत है, उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की मदद से उड़ीसा से लगातार ऑक्सीजन गैस मंगाई जा रही है। 
विज्ञापन


आगरा में कोरोना: 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत, 267 नए संक्रमित...763 मरीज ठीक हुए
 
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधायक ने दिए एक करोड़ रुपये
कोविड-19 महामारी से लोगों के जीवन की रक्षा के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कोसीकलां में सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं। मंगलवार को ही प्रस्ताव बनाकर सीडीओ को भेज दिया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस समय मरीजों के लिए ऑक्सीजन की बेहद जरूरत है लेकिन मांग बढ़ने से इसका संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में हम सबको इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास करना होगा। इसलिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए धनराशि दी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हम सब को एकजुटता दिखानी होगी। 

सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। तभी इस जंग को जीता जा सकता है। चौधरी ने आम लोगों से मास्क का हमेशा उपयोग करने के साथ-साथ कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें