फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के 29वें स्थापना पर 22 फरवरी को निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। शिविर में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे, सीबीसी, यूरिक एसिड, थायरॉइड, ईसीजी, कान की सुनने की जांच व सुनने की मशीनों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल ने बताया कि सेवा महोत्सव का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। कोषाध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सकीय परामर्श अनुसार मरीज को तीन दिन की दवाइयां भी निशुल्क दी जाएंगी। लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दाैरान डॉ. नीरज, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. भारती बंसल, डॉ. अंकित, डॉ. आरबी देशमुख आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें