फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में तीन दिन निशुल्क प्रवेश: 27 फरवरी से शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स, खुलेगा तहखाना

Sat, 19 Feb 2022 12:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक बार फिर वो मौका आया गया है, जब पर्यटक ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे। तीन दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स  27, 28 फरवरी और एक मार्च को आयोजित किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शाहजहां उर्स के दौरान तीनों दिन ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश का आदेश जारी कर दिया है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल के मुताबिक शाहजहां उर्स के पहले दिन 27 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक पर्यटक नि:शुल्क प्रवेश कर पाएंगे। 

विज्ञापन


28 फरवरी सोमवार को भी दोपहर दो बजे के बाद उर्स की परंपराएं शुरू होंगी और तब से शाम तक कोई भी नि:शुल्क प्रवेश कर सकता है। एक मार्च को उर्स के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह सूर्योदय से शाम सूर्यास्त तक नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। उर्स के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और ताज में तीनों दिन बड़े ढोल, ताशे, विज्ञापन सामग्री आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

तीनों दिन ताजमहल के तहखाने में बनी शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को पर्यटक देख पाएंगे। ताजमहल के मुख्य गुंबद में बने तहखाने के दरवाजों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी खोलेंगे। उसके बाद गुस्ल की रस्म होगी और असली कब्रों पर गुस्ल के बाद अजान होगी और फातिहा पढ़ी जाएगी। ताजमहल के गेट बंद होने तक कव्वालियां होती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें