विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर 19 नवंबर को ताजमहल समेत आगरा के सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे को देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेना अनिवार्य होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर बृहस्पतिवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला और मरियम का मकबरा सहित जिले के सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि 19 से 25 नवंबर तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह के पहले दिन पर्यटक मुगलकालीन स्थापत्य कला को निशुल्क देख सकेंगे।
ताजमहल के मुख्य मकबरे पर जाने के लिए निर्धारित 200 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा। एएसआई की ओर से स्मारकों पर प्रदर्शनी लगाने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।