फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2026: यूपीएससी की भी मुफ्त कोचिंग, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू; जानें अंतिम तिथि

Fri, 08 May 2026 11:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलने वाली निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। एक जुलाई से कक्षाओं का संचालन होना है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं, जो 8 से 31 मई तक लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की 5 से 15 जून 2026 के बीच कराई जा सकती हैं।

परिणाम, काउंसलिंग और मेरिट के आधार पर पंजीकरण 20 से 25 जून 2026 तक होंगे। कोचिंग सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। सिविल सेवा, पीसीएस और एसएससी जैसी एक दिवसीय परीक्षाओं के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। एनडीए और सीडीएस के लिए संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। नीट और जेईई के लिए कक्षा 11 और 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

 

इच्छुक अभ्यर्थी अभ्युदय पोर्टल Abhyudayup.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डॉ. भीमराव आंबेडकर के खंदारी परिसर स्थित आईएएस व पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9458229850 और 7985478963 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए दो फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें