फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर फ्री बस: 19 अगस्त की रात 12 बजे से मुफ्त सफर, इन रूटों पर बढ़ाई गई गाड़ियों की संख्या

Wed, 14 Aug 2024 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी रक्षाबंधन पर बहनों को 24 घंटे रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कराएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
 
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को निशुल्क सफर की तैयारी में परिवहन निगम के अधिकारी जुट गए हैं। 19 अगस्त की रात 12 बजे से 20 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कराया जाएगा। दिल्ली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बाह, शिकोहाबाद, मथुरा आदि मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा के आईएसबीटी पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। किस मार्ग पर कितनी बसें संचालित होंगी। इसकी योजना तैयार की जा रही है। मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं को मुफ्त सफर कराने के लिए शून्य धनराशि की टिकट परिचालक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें