फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि की पौड़ी में आज पहुंचेगा नहर से जल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी में गोरहा नहर से आज गंगा का पानी पहुंच जाएगा, जिससे तीर्थ यात्रियों व तीर्थपुरोहितों को राहत मिलेगी। सोमवार को नरौरा डेम से गोरहा नहर में पानी छोड़ा गया है। जो देर सायं गोरहा नहर तक पहुंचेगा। इसके बाद हरि की पौड़ी में पानी जाएगा। नगरपालिका द्वारा हरि की पौड़ी में जल की सप्लाई ड्रेन की सफाई सोमवार को कराई गई।
विज्ञापन

पिछले तीन सप्ताह से गोरहा नहर में पानी नहीं था, जिसके कारण गंगा के पानी की सप्लाई हरि की पौड़ी को नहीं मिल पा रही थी। पानी की सप्लाई न मिलने के कारण हरि की पौड़ी का जल प्रदूषित होने लगा और ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया। इससे हजारों की तादात में मछलियां मर गईं। मछलियों के मरने से तीर्थपुरोहितों और वाशिंदों में आक्रोश फैल गया। नगर पालिका अध्यक्ष भी सक्रिय हुईं। सिंचाई विभाग से भी पानी की मांग की गई। इसके बाद अब सोमवार को नरौरा डेम से गोरहा नहर में पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार सुबह तक हरि की पौड़ी में पहुंच जाएगा। पानी की आपूर्ति में कोई बाधा न हो और आपूर्ति के साथ गंदगी न आए, इसके लिए सप्लाई ड्रेन की नगरपालिका ने सफाई कराई है।
- हरि की पौड़ी में जिस ड्रेन के माध्यम से पानी पहुंचता है। उसकी सफाई कराई गई है, जिससे शुद्ध पानी पहुंच सके। समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन स्तर तक प्रयास करेंगे। - मुन्नी देवी, नगर पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन

- सोमवार को गोरहा नहर में नरौरा से पानी छोड़ा गया है। जो देर रात्रि तक गोरहा तक पहुंचेगा। जहां से पानी हरि की पौड़ी में जाएगा, जिससे हरि की पौड़ी का पानी सही हो जाएगा। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें