फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पता पूछने वालों से रहें सावधान...सेवानिवृत्त इंजीनियर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, खुद ही दे दी चेन और अंगूठी

Mon, 19 May 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राह चलते पता पूछने वालों  से सावधान रहने की जरूरत है। सेवानिवृत्त इंजीनियर के साथ ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

 
विज्ञापन
टप्पेबाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टप्पेबाजों ने एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को पर्ची खींचकर लाखों रुपये कमाने का लालच दिया और उनकी सोने की चेन व अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद चकमा देकर भाग गए। न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खंदारी स्थित तक्षशिला कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय चंद्रप्रकाश सिंह सेतु निगम से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। 7 बजे खंदारी चौराहे से लौटकर नगला बूढ़ी की ओर घर जा रहे थे। रास्ते में गणपति अपार्टमेंट के सामने एक बाइक सवार युवक ने उनसे कागज पर लिखे पते के बारे में पूछा।

उन्होंने पता न होने की बात कही। इस दौरान उनके पास एक युवक और आ गया। उसने उन्हें आवाज देकर बुलाया। वह भी पता पूछने लगा। बाद में आपस में बात करते हुए पर्ची खोलकर लाखों रुपये के लेनदेन की बातें करने लगे। उन्हें भी लालच देकर बातों में फंसा लिया। इसके बाद सोने की चेन व अंगूठी उतरवा ली। बाइक सवार जाने लगा तो उन्होंने चोर-चोर का शोर मचाया। वहां से पैदल जा रहा युवक बोला चिंता मत करो, हम पकड़ते हैं। इतने में तीसरा व्यक्ति बाइक लेकर आ गया। उसे भी अपने साथ ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन



क्यूआर कोड अपडेट करने के बहाने खाता किया साफ
 सिकंदरा थाना क्षेत्र में हेलमेट विक्रेता को क्यूआर कोड अपडेट करने का झांसा देकर उसके खाते से 21,242 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रुनकता निवासी नीरज कुमार की घर से थोड़ी दूर हेलमेट की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल को उनके पास एक युवक आया। उसने खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताया। क्यूआर कोड अपडेट करने के बहाने सिम ले ली। एक-एक रुपये के दो ट्रांजेक्शन किए। इसके बाद सिम वापस कर चला गया। खाते का स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि आरोपी पांच बार में 21,242 रुपये खाते से निकाल गए। जांच के बाद पुलिस ने पुलिस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें