फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऐसे भी किसी की मदद न लें...युवक ने जिस तरह गवां दिए 40 हजार रुपये, आप रहें सावधान

Mon, 17 Nov 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मदद के बहाने एक युवक का डेबिट कार्ड बदल लिया गया। इस दौरान उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। 
विज्ञापन
माइक्रो एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए युवक की मदद के बहाने से ठग ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


नटराजपुरम, कमला नगर निवासी विनोद कुमार ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की सुबह 11 बजे वह कमला नगर स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। डेबिट कार्ड मशीन में लगाया। रुपये नहीं निकले तो वापस आने लगे। इस दौरान एक युवक अंदर आ गया। मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने भरोसा कर अपना डेबिट कार्ड उसे दे दिया। उसने भी रुपये निकालने के लिए कार्ड मशीन में लगाया, पर रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह कार्ड देकर चला गया। देखा तो वह किसी और के नाम से था। कुछ समय बाद बैंक से 40 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें