युवक ने हाइड्रा की मरम्मत के लिए कंपनी में सामान का ऑर्डर दिया था। रकम जमा करने के बाद भी उसे सामान नहीं मिला। कंपनी ने उसकी रकम भी दबा ली। पीड़ित की शिकायत के बाद उपभोक्ता आयोग ने रकम लौटाने का फैसला सुनाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाइड्रा की मरम्मत के लिए युवक ने कंपनी में सामान का ऑर्डर दिया था। रुपये लेने के बाद भी कंपनी ने ऑर्डर निरस्त कर दिया। रकम भी अदा नहीं की। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और राजीव सिंह ने एबी इक्यूपमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर रितुराज कन्नौजिया निवासी 366 हैरिसगंज, कानपुर को ऑर्डर की जमा रकम के 2 लाख रुपयों के साथ मानसिक उत्पीड़न और वाद व्यय के रूप में 15 हजार दिलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह भदौरिया प्रोपराइटर भदौरिया रोड लाइनर हाथरस रोड नरायच, थाना एत्माद्दौला ने एबी इक्यूपमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर रितुराज कन्नौजिया और मैसर्स एस्कोर्ट लि. (एस्कोर्ट कंट्रक्शन इक्यूपमेंट) सेक्टर-58 बल्लभगढ़ फरीदाबाद के खिलाफ आयोग में वाद दायर किया था।
आरोप लगाया था कि 12 जुलाई कोा हाइड्रा हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी थाना एत्मादपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि उसका फ्रंट एक्सल खराब हो गया है। उसे बदलने के लिए उन्होंने विपक्षी-2 की ओर से निर्मित फ्रंट एक्सल को उनके एजेंट विपक्षी-1 से खरीदने के ऑर्डर देकर 2 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद भी एक्सल उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने परेशान हेाकर पुराने फ्रंट एक्सल को रिपेयर कराकर लिया। ऑर्डर निरस्त कर दिया। जमा रुपये भी वापस नहीं किए थे।