फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जीवाड़ा...झाड़ियां हटाने के नाम पर सरकारी धन साफ

Fri, 17 Oct 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/घिराेर। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर में विकास कार्य कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप पंचायत सचिव पर लगाया गया है। ग्राम प्रधान ने डीएम, सीडीओ और उप निदेशक पंचायत को शिकायत देकर गांव में कागजों में कराए गए कामों का जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम से जांच कराने की मांग की है। डीएम ने शिकायत के संबंध में जांच कराने का आश्वासन दिया है। ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर में सितंबर माह में झाड़ी कटाई के नाम पर 24 सितंबर 2025 को 17700, साफ सफाई के लिए 18300 रुपये की धनराशि का भुगतान जोगमाया कंट्रेक्शन कंपनी में किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में साफ सफाई के साथ झाड़ियां आज भी खड़ी हैं। कोई कार्य नहीं हुआ है। भुगतान कर दिया गया है। गोवंश दाह संस्कार के नाम पर 14500 रुपये की निकासी कर दी गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना काम कराए पंचायत सचिव ने अपनी चहेती फर्म के नाम से भुगतान कर दिया है। इसकी जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

-
ग्राम पंचायत में तैनात सचिव द्वारा झाड़ी कटाई के साथ गांव में सफाई कार्य के लिए धनराशि निकाली गई है। लेकिन प्रधान होने के बाद भी जानकारी नहीं दी गई है। डोंगल, पासबुक और चेकबुक भी पंचायत सचिव के पास ही है। इसके चलते भुगतान की जानकारी नहीं हो पाती है। जानकारी करने पर पंचायत सचिव सदस्यों की समिति बनवाकर प्रधान पद से हटवाने की धमकी देता है।
कैलाशचंद्र, ग्राम प्रधान
-
ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर मनमानी हो रही है। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में भी मानकों का पालन नहीं हो रहा है। सरकारी धन का बंदरवांट हो रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण संबंधित कर्मचारी जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं। इसका खुलासा होने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति गठित किया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

- रमेश सिंह चौहान, ग्रामवासी

ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर में झाड़ी कटाई, साफ सफाई कार्य, निर्माण कार्य की धनराशि का भुगतान के संबंध में ग्राम प्रधान की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उच्च अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नवनीत कुमार, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें