फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की फोटो लगाकर कराया फर्जी बेनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव जलालपुर निवासी एक किसान की फोटो लगाकर नामजद लोगों ने कृषि के भूखंड पर फर्जी बैनामा करा दिया। पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दी गई। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी शिवराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि मौजा जलालपुर में उसकी करीब चार बीघा कृषि भूमि है। गांव निवासी आदेश कुमार ने सात फरवरी को गांव निवासी संजीव पांडेय, राजेश पांडेय के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। साजिश के तहत उसके स्थान पर अपना फोटो लगाकर फर्जी बैनामा करा लिया। बैनामा मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी कुंती देवी व धनदेवी के नाम किया गया है। गवाह राकेश कुमार निवासी नगला खरा व रंजीत निवासी भी जालसाजी में सहयोगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें