रुपये जमा कराने के बाद भी बैंक कर्मचारियों ने लोन के एग्रीमेंट की कॉपी नहीं दी। बाद में पता चला कि खाते में रकम जमा नहीं हुई। इस मामले में एसीजेएम-4 के आदेश पर थाना कोतवाली में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व अन्य आरोपों में केनरा बैंक, बेलनगंज शाखा के मैनेजर अभिताभ कुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।