फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के पुत्र पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने बसपा नेता के पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि भोगांव रोड पर एक जमीन में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने की बात कहकर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र ने ठगी की। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कोआर्डिनेटर रह चुके शहर के वंशीगोहरा निवासी श्रीकृष्ण मौर्य के पुत्र राहुल कृष्ण मौर्य पर बसपा के ही पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह निवासी वंशीगोहरा ने ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष 2015 में राहुल ने भोगांव रोड पर एक जमीन को अपना बताते हुए शुभम सिंह को 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिए जाने का भरोसा देकर आठ लाख रुपये ले लिए।
कुछ ही दिन बीते थे कि शुभम को पता चला कि राहुल के पास भोगांव रोड पर कोई भी जमीन नहीं है। ऐसे में हिस्सेदारी के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। शुभम ने अपने रुपये वापस लौटाने का दबाव बनाया तो काफी दिन बाद पांच लाख रुपये लौटा दिए गए। तीन लाख रुपये अभी तक नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच नवंबर को जब वह रुपये मांगने गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त मामले में एसपी के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप हैं निराधार
बसपा नेता राहुल कृष्ण मौर्य का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। हाल ही में शुभम सिंह को बसपा जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया है। तभी से वह हमसे रंजिश मानते हैं। वह हमारे पार्टनर थे, आठ लाख रुपये में पांच लाख रुपये वापस किए जा चुके हैं। दो लाख रुपये एक अन्य पार्टनर से उन्होंने उधार लिए थे, जिसे उसने ले लिया। शेष एक लाख रुपये हम देने को तैयार हैं, लेकिन वह ले नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीआर शर्मा, कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें