फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी पानी के लिए तरसते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। पाइपलाइन में हुआ लीकेज नगर के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तीसरे दिन शनिवार को भी लीकेज सही नहीं कराया जा सका। ऐसे में लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी। हालांकि नगर पंचायत की टीम दिन भर लीकेज सही कराने में लगी रही।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा में तीन दिन पहले पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। इसके बाद पूरे नगर में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। दो दिन तक जब लीकेज सही नहीं हुआ तो शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आनन-फानन में शनिवार को सुबह से ही पाइपलाइन का लीकेज सही करने के लिए टीम लगाई गई थी। सुबह से ही मोहल्ला कटरा में पहुंची टीम पाइपलाइन की खोदाई के बाद सही करने का प्रयास करती रही।
हालांकि शाम तक लीकेज को सही नहीं किया जा सका। इससे लोगों को पानी नहीं मिल सका। मजबूरन लोगों को पानी भरने के लिए हैंडपंप पर ही लाइन लगानी पड़ी। लोगों का दबाव अधिक होने के चलते लोगों को काफी देर तक पानी के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि रविवार तक लीकेज सही करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें