फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी कर शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर निवासी एक व्यक्ति ने एक शिक्षिका पर इस्तीफा देने के बाद दोबारा फर्जीवाडे़ के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाया है। विभाग की जांच में शिक्षिका की नियुक्ति मेरिट से होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद मामले की गहनता से जांच करवाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जय जयराम निवासी आमोद कुमार शर्मा ने शासन को शपथ पत्र पर शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया है कि एक शिक्षिका ने वर्ष 2016 में कासगंज ब्लॉक के स्कूल में विकलांग कोटे से नौकरी पाई थी। जब उसका फर्जीवाड़ा खुलने लगा तो उसने इस्तीफा दे दिया और वर्ष 2018 में मई माह में उसने शिक्षा विभाग में हुई भर्तियों में फिर नौकरी पा ली। अब वह सोरों ब्लॉक में तैनात है।
आरोप है कि विभाग ने जब एक बार एक पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो उसी पद पर दोबारा नौकरी कैसे दे दी। हालांकि सच्चाई जानने को बीएसए ने गहराई से जांच शुरू की है।विभाग ने प्रारम्भिक जांच में पाया है कि उसने मेरिट के आधार पर अपनी योग्यता से नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन

- वर्ष 2016 में जिले में मेरी तैनाती नहीं थी। जून 2018 में मेरी तैनाती कासगंज में हुई। जो भी नियुक्ति का मामला है पूर्व का है। मैं मामले में गहराई से सच्चाई जानूंगी। जो भी उचित होगा अग्रिम निर्णय लिया जाएगा- अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें