फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंपनी में कार लगवाकर मोटे मुनाफे का चक्कर पड़ा भारी, न किराया मिला न गाड़ी

Mon, 03 Oct 2022 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 कंपनी के संचालक और प्रतिनिधियों ने लोगों को लालच दिया था कि कार रेंट पर लेंगे। मोटी रकम मिलेगी, कार की किस्त भी कंपनी जमा करेगी। झांसे में लेने के बाद न किराया मिला न कार वापस मिली।
 
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लालच ये दिया जाता था कि कार कंपनी में लग जाएगी। किराया भी देंगे और किस्त भी भर देंगे। दोगुना मुनाफा होगा। एक कंपनी के संचालक और प्रतिनिधियों ने लोगों को यही लालच दिया था। मगर, कार लगाने पर किराया मिला न कार वापस मिली। एक पीड़ित की शिकायत पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया। उसे रिमांड पर लेकर पांच वाहन भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के दादरी निवासी सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया। वह आरबीटी के नाम से कंपनी संचालित कर रहा था। उसने अपने प्रतिनिधि कई जिलों में तैनात किए हुए थे। कंपनी के प्रतिनिधि लोगों से बात करते थे। झांसा दिया जाता था कि कंपनी में अपनी गाड़ी लगवाने पर 20 से 25 हजार रुपये किराया मिलेगा। इसके साथ ही कार की बकाया  किस्त भी जमा करने का दावा करते थे। इस पर लोग झांसे में आ गए। 15 से 20 लोगों ने अपने वाहन कंपनी को अनुबंध पर दे दिए।

दर्ज कराया था मुकदमा 

एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी अमित कुमार शर्मा ने 22 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी दो स्विफ्ट डिजायर कार कंपनी में लगवाई थीं। मगर, कंपनी ने किराया न गाड़ियां वापस दीं। किस्त भी बकाया हो गईं। उनकी दोनों गाड़ियों को बेच दिया गया। इस पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सुनी को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेज दिया गया था। आरोपी को 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर पांच वाहन बरामद किए गए। इनमें दो बोलेरो, एक वैगनआर कार, एक महिंद्रा एसयूवी 300 और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

ये भी पढ़ें - Tajmahal: ताज के 500 मीटर के दायरे में 115 कारोबारियों को 17 अक्तूबर तक का दिया गया समय, चस्पा किए गए नोटिस

पुलिस के पास पहुंचे 15 पीड़ित

पुलिस के पास 15 पीड़ित पहुंचे थे। कहा कि कंपनी ने रकम नहीं दी है। गाड़ियां भी वापस नहीं की जा रही हैं। इस पर सभी पीड़ितों की शिकायत को मुकदमे में शामिल किया गया। अभी बाकी कार बरामदगी के लिए पुलिस की टीम लगी है। कंपनी में लोगों से ठगी में और कौन लोग हैं, यह भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें