फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सपा के पूर्व विधायक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में आए लोग

Sat, 20 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव एवं उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव के आवास पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन लोग बाहर निकलते, उससे पहले ही आरोपी युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में पूर्व विधायक रामेश्वर यादव ने क्षेत्र के एक बड़े नेता के भतीजे द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाई की हत्या और बच्चों के अपहरण की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव शुक्रवार को अलीगंज में थे। वहीं उनके भाई जुगेंद्र उपचार के लिए नोएडा में थे। शाम करीब पांच बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर स्थित उनके आवास के बाहर पहुंचे दो युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले लेकिन, इससे पहले ही दोनों युवक फरार हो गए। अचानक मोहल्ले में फायरिंग होने की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और पूर्व विधायक एवं उनके परिजनों को दी। 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे और युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया। 

कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी शहर देव आनंद भी पहुंच गए। पुलिस को बताया गया कि आरोपी कार दूर खड़ी कर पूर्व विधायक के आवास तक पैदल आए हैं। पुलिस कार और आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रामेश्वर यादव, पूर्व विधायक, अलीगंज का कहना है कि हमला करने वाले की पहचान हो गई है। हमला करने वाले भाई की हत्या करने और बच्चों की अपहरण की साजिश रच रहे हैं। हम लोग यहां होते तो वह हमें गोली मार देते। उनसे हमारी कोई रंजिश नहीं है लेकिन वह रंजिश मान रहे हैं। 

देव आनंद क्षेत्राधिकारी एटा ने बताया कि पूर्व विधायक के आवास पर फायरिंग हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए हैं। उनकी पहचान कराई जा रही है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें