फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पर बिछड़ी फ्रांस की वृद्धा पर्यटक, पुलिस ने 30 मिनट में मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो... 123
विज्ञापन

आगरा। ताजनगरी में अतिथि देवो भव की परंपरा को एक बार फिर ताज सुरक्षा पुलिस ने चरितार्थ किया। बुधवार शाम ताजमहल का दीदार करने आई एक 65 वर्षीय फ्रांसीसी महिला पर्यटक अपने दल से बिछड़ गई। विदेशी पर्यटक को परेशान देख पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और महज 30 मिनट के भीतर उन्हें उनके साथियों से सकुशल मिला दिया। अपनों को दोबारा सामने देख विदेशी महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन




फ्रांस से आए पर्यटकों का एक दल बुधवार को ताजमहल देखने पहुंचा था। शाम लगभग 6 बजे स्मारक का भ्रमण कर बाहर निकलते समय 65 वर्षीय निकोल डूचेंन अपने समूह से बिछड़ गई। विदेशी भाषा और अपरिचित जगह होने के कारण वह काफी घबरा गई और अपने साथियों को तलाशने लगी। परेशान निकोल पर सीआईएसएफ की महिला आरक्षी पूनम की नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पश्चिमी गेट पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक मिथुन राजपूत ने रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से महज आधे घंटे में निकोल के ग्रुप को ढूंढ निकाला। जब निकोल अपने साथियों से मिली, तो उन्होंने आगरा पुलिस की कार्यशैली और सहयोग की जमकर सराहना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें