फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर देखा विज्ञापन, इलेक्ट्रॉनिक सामान बेच तीन गुना लाभ कमाने के लालच में फंसा; गंवा बैठा 14 लाख

Wed, 10 Jan 2024 10:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में युवक ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखा। इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचकर तीन गुना लाभ कमाने के लालच में फंस गया। वह 14 लाख की ठगी का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर सस्ते दामों में इलेक्ट्रानिक सामान मिलने का विज्ञापन देखा। नंबर पर बात की तो ठग ने तीन गुना कमाने का लालच देकर दोस्ती कर ली और फर्म में साझीदार बनाने का झांसा देकर 13.88 लाख ले लिए। मौके पर जाकर देखा तो कोई कंपनी नहीं मिली। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


ताजगंज के अंसल टाउन निवासी यशपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2023 में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर सलेक्टो नाम की आईडी पर इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 40 से 60 प्रतिशत की छूट का विज्ञापन देखा। इस पर उन्होंने एक एसी बुक कराया। उसमें भी उन्हें बाजार भाव से 25% की छूट मिली। 

इसके बाद इंस्टाग्राम आईडी पर उस युवक से बात होने लगी। उसने कस्टम और बड़ी कंपनियों में अपनी जान पहचान बताई। ठग ने अपना नाम विनोद उर्फ राज बताया था। ठग ने साथ में व्यापार कर रुपये लगाने के लिए बोला। उसने कहा कि वह जो रुपयों लगाएंगे, उसका तीन गुना फायदा होगा। वह लालच में आ गए। 
विज्ञापन


ठग ने धीरे-धीरे कर कई बार में उनसे मुलाकात कर 13.88 लाख रुपये व्यापार में लगाने के नाम पर ले लिए। इसके बाद ठग आईडी बंद कर गायब हो गया। उसके बताए गए पते पर पहुंचकर जानकारी की तो वहां काई नहीं मिला। पीड़ित ने मामले में पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। कमिश्नर के आदेश पर थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें