कासगंज में फोरलेन निर्माण को अपने टीनशेड हटाते लोग ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर में फोरलेन का काम काफी तेज गति से हो रहा ेहै। इसकी जद में आ रहे भवनों की तोड़फोड़ जारी है। कहीं लोक निर्माण विभाग की टीम अतिक्रमण हटा रही है तो कई भवन स्वामी खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने मेें लगे हैं। कई धार्मिक स्थल और सरकारी भवन भी जद मे हैं।
एटा से कासगंज के बीच बनाए जा रहे फोरलेन की राह में बांकनेर से लेकर श्रीगणेश इंटर कॉलेज तक तमाम भवन रोड़ा बने हुए थे। इनका चिह्निकरण का काम पीडब्यूडी ने पहले की कर लिया था, अब इनमेें तोड़फोड़ शुरू कर दी है। चर्च, गुरुद्वारा, मंदिर, स्कूल भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इनमें तोडफ़ोड़ होना बाकी है। लोग आशियानों को लेकर चिंतित हैं। पीडब्ल्यूडी ने चेतावनी दी है कि जल्द ही अतिक्रमण न हटाए तो वैधानिक कार्रवाई होगी।
- अतिक्रमणकारी अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें। अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और पुलिसबल का सहयोग लेकर अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे।
- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।