फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन- प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुटे लोग

विज्ञापन
कासगंज-सोरों रोड पर होता फोरलेन निर्माण कार्य - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर की आबादी के बीच में रुके पड़े फोरलेन निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। तीन दिन पहले जिला प्रशासन के निर्देश पर कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया था। इस कार्रवाई के बाद लोगों में खलबली मची है। कई अतिक्रमणकारियों ने अपने कब्जे खुद हटाने शुरू कर दिए हैं। डीएम सीपी सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि वे चिह्नित अतिक्रमण स्वयं ही हटा लें। अन्यथा प्रशासन अपने स्तर से यह कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य बाहरी इलाकों में पूरा कर लिया गया है। यहां तक कि गोरहा नहर का पुल भी निर्माणदायी कंपनी ने पूरा कर दिया है और उस पर ट्रैफिक भी चल रहा है। सिर्फ शहर की आबादी क्षेत्र नदरई गेट चुंगी से सोरों गेट आवास विकास इलाके तक फोरलेन का काम अधूरा है। इस इलाके में भी उन स्थानों पर काम पूरा किया जा चुका है, जहां खाली स्थान मिल गया। परियोजना में विलंब होने के कारण लगातार इसकी लागत भी बढ़ रही है। अब जिला प्रशासन इस कार्य को तेजी से पूरा कराने का निर्णय ले चुका है। प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डीआईओएस दफ्तर के भवन के अतिक्रमण के हिस्से को ढहा दिया गया। अब लोग अपने अतिक्रमण खुद हटाने में लगे हैं। वीके जैन कॉलेज के संचालकों ने मुख्य द्वार को अपने श्रमिकों से तुड़वाना शुरू कर दिया है।
अतिक्रमण एक नजर में
- 250 अतिक्रमणकारियों को दिए जा चुके हैं नोटिस।
- 20 अतिक्रमणकारियों ने अपने भवनों से हटाया आंशिक अतिक्रमण।
- 6 सरकारी भवनों से हटया जा चुका है अतिक्रमण।
ज्यादा नुकसान से बचें
- सभी चिह्नित अतिक्रमणकारियों से अपील की गई है कि वे अपने चिह्नित अतिक्रमण स्वयं हटा लें और ज्यादा नुकसान से बचें क्योंकि प्रशासनिक दस्ते की कार्रवाई से परेशानी होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

-सीपी सिंह, जिलाधिकारी।
तीन दिन का अल्टीमेटम
- सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की कार्रवाई की जा चुकी है। तीन दिन पहले प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए गए। अब फिर से अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन बाद प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाएगी।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।

कासगंज के सोरों रोड पर फोरलेन के लिए वीके जैन कॉलेज के मुख्य द्वार की तोड़ी गई दीवार- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें