फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का चाबुक, जेसीबी से ढहाए अतिक्रमण

विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर अतिक्रमणकारियों व अफसरों में होती नोंकझोंक। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए चिह्नित अतिक्रमण चेतावनी के बावजूद भी नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सर्कुलर रोड पर जेसीबी से अतिक्रमण ढहाए। इससे अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। इस बीच अतिक्रमण करने वाले लोगों और अफसरों के बीच नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमण हट जाने से फोरलेन के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

कासगंज-एटा के बीच मुख्यालय से मुख्यालय को जोड़ने की योजना के तहत फोरलेन सड़क योजना का काम चल रहा है। वर्ष 2016 में स्वीकृत इस योजना पर भले ही काम धीमी गति से चला लेकिन अब काम अंतिम चरण में है। बाहरी क्षेत्र में लगभग काम पूरा है। शहर की आबादी के बीच अभी काम पूरा नहीं हुआ है। यहां पूर्व में अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया था और बार बार अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई।
इसके बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसी के चलते तहसीलदार अजय यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को सर्कुलर रोड से श्रीगणेश इंटर कॉलेज तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जेसीबी से अतिक्रमण ढहाए गए। जेसीबी चलते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। सर्कुलर रोड पर मां चामुंडा मंदिर के समीप एवं श्रीगणेश इंटर कॉलेज के समीप कुछ अतिक्रमणकारियों और प्रशासन के बीच नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल-
- 50 से अधिक अतिक्रमण ढहाए गए।
- 320 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा फोरलेन।
- 40 किलोमीटर एटा-कासगंज के बीच हो रहा है सड़क निर्माण का काम।
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जो लोग चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे उनके अतिक्रमण जेसीबी से हटवा दिए गए हैं। - अजय यादव, तहसीलदार।
फोरलेन सड़क निर्माण में अतिक्रमणकारी बाधा बने हुए थे। अतिक्रमण हट जाने से अब फोरलेन के निर्माण में तेजी आएगी। कार्य चल रहा है। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें