फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता: आगरा में चार युवकों ने बकरी को पिलाई शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

Mon, 29 Aug 2022 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चार युवकों ने एक बकरी को पकड़ा। उसके मुंह में शराब डाली। शराब पिलाने के बाद बकरी को छोड़ दिया। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
बकरी को शराब पिलाते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां चार युवकों ने एक बकरी को शराब पिलाई। बकरी को शराब पिलाने का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


मामला एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर स्थित खैरानी मंदिर के पास का बताया गया है। 22 सेकेंड के वीडियो में तीन युवक बकरी को शराब पिलाते दिखाई दे रहे हैं। चौथा युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। गांव सवाई निवासी भीमा के मोबाइल से यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। 

थाना एत्मादपुर के उप निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। तीन युवक बकरी को शराब पिला रहे हैं। चौथा युवक वीडियो बना रहा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ रवि कुमार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें