फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े टेम्पो को टैंकर ने मारी टक्कर, पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे 4 अभ्यर्थियों की मौत

Wed, 20 Jun 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा टैंकर और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर केडी डेंटल कॉलेज के समीप खड़े टैम्पो को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती सहित चार लोगों की मौत हो गई। पांच घायलों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


चौमुंहा और एएसएम कॉलेज से सवारियां लेकर टैम्पो चालक मंगलवार दोपहर मथुरा की ओर जा रहा था। इसमें सवार अलीगढ़ व बुलंदशहर के रहने वाले युवक-युवती पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे। 

हाईवे पर केडी डेंटल कॉलेज के सामने फ्लाई ओवर पर उसका टायर पंचर हो गया। चालक ने टैम्पो को किनारे लगाकर टायर बदल रहा था। कुछ सवारियां उतर गईं और कुछ लोग टैम्पो में बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी दिल्ली की ओर से तेज गति से आए टैंकर ने टैम्पो को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर टैम्पो को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसा देखकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। 

हादसे में पूजा रैना निवासी खैर रोड इंदिरानगर अलीगढ़, अरुण पुत्र प्रेमराज निवासी नूरपुर बुलंदशहर, गिरीश पुत्र हरगोविंद निवासी तेराई अलीगढ़ और टैम्पो चालक की मौत हो गई। टैम्पो चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

घायलों में प्रियंका की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों के पकड़ने के बाद भी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने मौका मुआयना किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें