फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औंछा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा(मैनपुरी)। सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ चार युवकों के फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार रात पुलिस ने चारों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

नगला महानंद में पांच जून को सोरन सिंह की पुत्री की बारात आई थी। कार्यक्रम में गांव के चार युवक भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अवैध असलहा से प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी। धीरे-धीरे यह फोटो वायरल हो गई। एसपी अशोक कुमार को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि औंछा -जसराना मार्ग पर नगला वंशी मोड़ के पास चार युवक अवैध असलहा के साथ खड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवकों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवकों ने फायरिंग करते हुए भागना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम सत्यपाल, महेश चंद्र, विपिन, रामरहीस निवासी नगला महानंद बताया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवकों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
-----
अवैध हथियारों के साथ युवकों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। -ऋषि कुमार, प्रभारी निरीक्षक औंछा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें