फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कार की टक्कर से चार साल के पौत्र की मौत, दादी गंभीर

Sat, 09 Jul 2022 11:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार ने दो बाइकों को रौंद दिया, जिसमें चार साल के बच्चे  की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर शनिवार शाम को ईको (कार) ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे एक बाइक पर सवार चार साल के बालक की मौत हो गई, उसकी दादी और चाचा घायल हो गए। दादी की हालत गंभीर है। वहीं एक अन्य बाइक सवार युवक के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन


सराय बेगा, हरीपर्वत निवासी रोहित शनिवार शाम 7:13 बजे 50 वर्षीय मां माया देवी और चार साल के भतीजे कार्तिक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कार्तिक दादी की गोद में था। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सिकंदरा की तरफ जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बल्देव के गांव बरेटा निवासी वीरपाल की बाइक से टकरा गई। वह भी घायल हो गए। हादसे के बाद लोग जुट गए। कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माया देवी और उनके बेटे रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वीरपाल के भी सिर में चोट लगी है। सूचना पर उनके परिजन आ गए। वह उन्हें अस्पताल ले गए। वहीं माया देवी को गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसा करने वाली ईको कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें