फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मामूली विवाद में चार वर्षीय बच्ची की हत्या, गली में फेंका शव

Mon, 11 Feb 2019 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हत्या के मामले में पूछताछ करते पुलिस अफसर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के कस्बा कोटला में बच्चों के विवाद में एक दंपती ने चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव पड़ोसी के मकान के पास डालकर फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

  
थाना नारखी के कोटला निवासी रिंकू खां की बेटी जन्नत (4) सोमवार सुबह 11 बजे घर से बाहर खेलने गई थी। दोपहर को उसका शव गली में रामदयाल के घर के पास मिला। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजकुमार उर्फ राजू उसकी पत्नी सुनीता देवी ने जन्नत की गला दबाकर हत्या की है। 

मृतका के चाचा राजू खां ने जिला अस्पताल में बताया कि आठ दिन पूर्व बच्चों के विवाद में जन्नत की मां और सुनीता देवी बघेल के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान देखलेने की भी धमकी दी थी। सोमवार को भतीजी खेलने राजकुमार के मकान की ओर चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को हिरासत में लिया, पति फरार  

इसी रंजिश के चलते जन्नत की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सुनीता ने अपने बेटे दीपांशु से रिंकू खां के घर पर जन्नत के अचेत पड़े होने की सूचना भिजवाई। राजू खां ने बताया कि जब मौके पर जाकर देखा तो जन्नत मृत हालत में पड़ी थी। 

सूचना पाकर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा, एसओ नारखी भानुप्रताप सिंह के साथ ही पहुंचे। एसएचओ नारखी ने कहा कि बच्ची की मौत के मामले में पिता की ओर से राजू, उसकी पत्नी सुनीता पर हत्या का आरोप लगाया है।  

पुलिस ने बच्ची की हत्या के बाद हत्यारोपी महिला सुनीता देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि उसका पति राजकुमार उर्फ राजू बघेल फरार हो गया है। सीओ सिटी संजय वर्मा, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने थाना नारखी में सुनीता के बेटे से भी पूछताछ की है। 

इस संबंध में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोटला में बच्ची की हत्या के मामले में पड़ोसी दंपती के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें