फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवंतीबाई-प्रतापपुरा चौराहे से नहीं गुजर सकेंगे चार पहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड के अवंतीबाई-प्रतापपुरा चाैराहे पर बृहस्पतिवार से चार पहिया वाहन नहीं गुजर सकेंगे। पुलिस वाहनों को बदले हुए मार्ग से निकालेगी। इसके लिए यातायात डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। भगवान टाॅकीज से अवंतीबाई चाैराहे तक बैरिकेडिंग लगी है। बुधवार रात से मेट्रो ने अवंतीबाई चाैराहे से प्रतापपुरा के बीच बैरिकेडिंग लगाना शुरू कर दिया। यह रास्ता काफी संकरा है। यहां पर आम दिनों में जाम लगता है। बैरिकेडिंग के बाद सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकल सकेंगे। ऐसे में ग्वालियर मार्ग, सदर, माल रोड से आने वाले वाहनों को साईं का तकिया की तरफ जाने के लिए टैंक चाैराहे और नामनेर होकर जाना पड़ेगा।
वहीं एमजी रोड से सदर की तरफ आने वाले वाहनों को प्रतापपुरा से दायीं तरफ मुड़कर प्रधान डाकघर, माल रोड होते हुए अवंतीबाई चाैराहे और फूल सय्यद की तरफ जाना होगा। दोनों तरफ के मार्ग पर जाने की वजह से 2 से 3 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। प्रतापपुरा पर पहले से ही जाम की समस्या रहती है। डाकघर रास्ते पर दबाव बढ़ने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि बुधवार से मेट्रो ने प्रतापपुरा पर बैरिकेडिंग लगाना शुरू करा दिया। अब चार पहिया वाहनों को बदले हुए मार्ग से निकाला जाएगा। पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अवंतीबाई चाैराहा और प्रतापपुरा के बीच सिर्फ दोपहिया वाहन ही चल सकेंगे।

रास्ते जाम होने से हर कोई परेशान
पुरानी मंडी से किला मार्ग पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगाजल की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इस मार्ग को वन-वे किया गया है। इससे माल रोड पर वाहनों का दबाव अधिक है। रावली मंदिर के पास मेट्रो के पिलर बनाने से वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इस कारण साईं का तकिया तक वाहनों की कतार लग जाती हैं। पिलर बनाने के लिए मशीनों के कार्य करने से पुलिस को भी वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है।

छीपीटोला में वन-वे का ट्रायल
पुलिस ने छीपीटोला में जाम की समस्या दूर करने के लिए एक और प्लान बनाया है। छीपीटोला की ओर से आने वाले वाहन स्टेट बैंक तिराहे की ओर न जाकर जिला अस्पताल के सामने वाली सड़क से होते हुए साईं का तकिया चौराहे की ओर जाएंगे। इससे एमजी रोड से सदर बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कम समय लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें