फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेशेल्स के राष्ट्रपति और थाईलैंड की राजकुमारी करेंगी ताज का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल 10 और 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और शाही मेहमाननवाजी का केंद्र बनेगा। भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी अपनी पत्नी वेरोनिक्यू हर्मिनी के साथ 10 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। वहीं, 11 फरवरी को थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना भी ताजमहल को निहारेंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के विशेष निमंत्रण पर सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पत्नी सहित बृहस्पतिवार से 10 फरवरी तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। भ्रमण के अंतिम चरण में वह 10 फरवरी को आगरा आएंगे। इस उच्चस्तरीय दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बुधवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और स्वागत तैयारियों की समीक्षा की। इस वीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा कारणों से ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश प्रभावित रहेगा।
शाही मेहमान की सुरक्षा में बैंकॉक की टीमें
थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना का आगमन भी 10 फरवरी की शाम को विशेष विमान से होगा। शुक्रवार से अपने भारत भ्रमण की शुरुआत जयपुर और जोधपुर से करेंगी। जिसके बाद वह 10 फरवरी की शाम आगरा आएंगी। राजकुमारी 11 फरवरी की सुबह ताजमहल की खूबसूरती को निहारेंगी। उनकी सुरक्षा को लेकर बैंकॉक की सुरक्षा एजेंसियां आगरा पहुंच चुकी हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही हैं। दोनों देशों के प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों अतिथियों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें