फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी आगरा-झांसी पैसेंजर समेत चार ट्रेनें, जानिए क्या होगा फायदा

Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • रेलवे बोर्ड 450 से अधिक पैसेंजरों को बदल रहा मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों में
  • आगरा की एक, मथुरा की तीन पैसेंजर ट्रेनें हुईं शामिल, छोटी दूरी के यात्रियों को सुविधा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बाद चलीं 230 स्पेशल ट्रेनों में ज्यादातर लंबी दूरी की हैं। अब रेलवे हर मंडल से 200 किलोमीटर से अधिक दूरी की पैसेंजर ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस में बदलने जा रहा है। आगरा मंडल में आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर समेत चार पैसेंजर ट्रेनें इसी माह के अंत तक संचालित होंगी। इनमें यात्रियों को रिजर्वेशन करवाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


रेलवे देशभर में तकरीबन 450 पैसेंजर ट्रेनों को मेल-एक्सप्रेस में तब्दील करने जा रहा है। यह ट्रेनें 200 किमी से अधिक की दूरी के स्टेशनों तक संचालित होंगी। इनकी स्पीड भी पैसेंजर की जगह मेल एक्सप्रेस की तरह होगी। यानी यह गाड़ियां 100 किमी या इससे अधिक की रफ्तार से दौड़ेंगी। 


आगरा और मथुरा की तीन ट्रेनें होंगी शामिल

रेलवे बोर्ड ने आगरा मंडल से 200 किमी की ऐसी ट्रेनों की सूची 19 जून की शाम चार बजे तक मांगी है। इन ट्रेनों में आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर, मथुरा-सवाई माधोपुर पैसेंजर, मथुरा- भिवानी पैसेंजर को चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आगरा के खाते में महज एक पैसेंजर ट्रेन ही आई है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी यह पहले दौर में चयनित पैसेंजर हैं। इन ट्रेनों को इस माह के अंतिम सप्ताह से चलाने की तैयारी है। 

यह होंगे फायदे
- स्पेशल ट्रेनें लंबी दूरी की हैं, जिनमें आसानी से रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है।
- 200 किमी की पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस की तरह संचालित करने से फायदा होगा। 
- इन ट्रेनों के स्टॉपेज को भी कम किया जाएगा, ताकि पैसेंजर की तरह हर स्टेशन पर नहीं रुकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें