फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: छह बच्चों को पढ़ाते मिले चार शिक्षक, एक स्कूल पर लटका मिला ताला

Sat, 04 Nov 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खंड शिक्षाधिकारी की जांच में एक विद्यालय बंद मिला, तो वहीं एक अन्य विद्यालय में महज छह बच्चों को चार शिक्षक पढ़ाते हुए मिले।  
 
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  ब्लॉक फतेहाबाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। कहीं विद्यालय नहीं खुलता तो कहीं शिक्षक ड्यूटी के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी फतेहाबाद एसबी सिंह ने सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गुर्जा नन्दन का निरीक्षण किया। जो दोपहर ग्यारह बजे भी बंद था। शिक्षक विजय बहादुर द्वारा कोई सूचना नही दी गई थी। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गुर्जानन्दन में चार शिक्षक तैनात थे, जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक रूची सहायक अध्यापिका ललिता सिह तथा शिक्षा मित्र बृजमोहन व बलवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


 विद्यालय में पंजीकृत तीस बच्चे थे। जिसमें से छह बच्चे उपस्थित थे। जिन्हें एक कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। दो अध्यापक व दो शिक्षामित्रों द्वारा छह बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। विद्यालय बंद मिलने की रिपोर्ट बेसिक शिक्षाधिकारी आगरा को भेजी जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें