फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudiya Mela: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शिड्यूल

Tue, 16 Jul 2024 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए आगरा और मथुरा के लिए चार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इनका संचालन 17 जुलाई से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
मेला स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। कई ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों और हॉल्ट पर किया जाएगा। आगरा कैंट से मेला स्पेशल गाड़ी का संचालन 17 जुलाई से होगा। 600 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी ट्रेन और स्टेशनों पर लगाई गई है। स्काउट गाइड भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) पैसेंजर का ठहराव 17 जुलाई से आगरा कैंट, राजा की मंडी, बिल्लोचपुरा, रुनकता, कीठम, दीनदयाल धाम, फरह, बाद और मथुरा जंक्शन होगा। इसी तरह आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी का विस्तार ग्वालियर तक किया गया है। यह धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर में भी रुकेगी।

 
विज्ञापन

मेला स्पेशल आगरा कैंट-मथुरा जंक्शन सुबह 9ः45 बजे कैंट से चलकर राजा की मंडी, बिल्लोचपुरा, रुनकता, कीठम, दीनदयाल धाम, फरह, बाद होकर मथुरा पहुंचेंगी। इसी तरह मथुरा से शाम 6ः41 बजे मेला स्पेशल ट्रेन आगरा के लिए चलेगी। यह ट्रेन भी बाद, फरह, दीनदयाल, कीठम, बिल्लोचपुरा, राजा की मंडी होकर आगरा कैंट पहुंचेगी। इसी तरह मथुरा से कासगंज के लिए भी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह मथुरा जंक्शन से मथुरा छावनी, हाथरस सिटी, सिकंदराराऊ, मारहरा होकर कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें