पुलिस के सामने किया पथराव
हरियाणा के साथ राजस्थान में दबिश दी जा रही है। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन से पहले क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया। लोगों की भीड़ को जुटाया। कुबेरपुर पर इकट्ठा होकर बुलडोजर लेकर सांसद आवास की तरफ गए। पुलिस के रोकने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता नहीं माने। हरीपर्वत चाैराहे से बैरियर को राैंदते हुए सांसद आवास पर पहुंच गए। पुलिस के सामने ही पथराव और तोड़फोड़ की गई। इस घटना के वीडियो वायरल हुए।
ये भी पढ़ें - सपा सांसद के घर हमला: दो FIR लेकिन मामूली धाराएं...करणी सेना का जिक्र तक नहीं, पुलिस ने इसलिए कर दी लीपापोती
दर्ज हुए दो मुकदमे
इसमें आकेंद्र राणा सांसद आवास पर जाते हुए नजर आए हैं। इस मामले में दो मुकदमे लिखे गए। पुलिस ओर से दर्ज मुकदमे में ओकेंद्र राणा को नामजद किया गया है। इसके साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आईपीएस आदित्य सिंह के नेतृत्व में 10 टीम लगी हैं। इसमें कमिश्नरेट की चार एसओजी के साथ छह टीम थाना स्तर पर बनाई गई हैं।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- डरेंगे नहीं और दे डाली बड़ी चेतावनी...
वीडियो से की जा रही बवालियों की पहचान
बवाल में शामिल लोगों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस हरियाणा के साथ ही राजस्थान में भी दबिश दे रही है। कार्यकर्ताओं के हरियाणा के साथ राजस्थान से भी आने की आशंका है। अलग-अलग टीमों को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई है।