खंड शिक्षाधिकारी नगर सुमित कुमार ने सोमवार को कमाल खां के संत ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में नर्सरी से दसवीं तक कक्षाएं संचालित हो रही थीं। मान्यता सिर्फ प्राथमिक स्तर की थी। पता भी दूसरी जगह का दर्ज था। स्कूल को तत्काल बंद करने का नोटिस दिया गया।
ये भी पढ़ें - दोहरा हत्याकांड: हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से काट डाला...हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त को दी ऐसी मौत; कांप उठा कलेजा
कमाल खां के एसएस पब्लिक स्कूल में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला। यहां नर्सरी से पांचवीं तक कक्षाएं चल रही थीं। इसे भी बंद करने का नोटिस दिया गया। संत जीएस कॉलेज ख्वासपुरा में नर्सरी से दसवीं तक कक्षाएं चल रही थीं। इनके पास मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। इसी तरह विद्या भारती स्कूल नरीपुरा का निरीक्षण किया गया। यहां नर्सरी से कक्षा आठ तक कक्षाएं चल रहीं थी। इनके पास प्राथमिक स्तर की मान्यता थी। इन्हें भी नोटिस दिया गया।