फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी चैतन्यनाथ की मौत का मामला: हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज, पुलिस की चार टीमें साक्ष्य संकलित करने में जुटी

Sun, 26 May 2024 08:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

योगी चैतन्यनाथ की मौत के मामले में हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की चार टीमें साक्ष्य संकलित करने में जुटी हैं। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लाल समाधि परिसर, आगरा कैंट में मृत मिले चैतन्यनाथ बाबा की हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस साक्ष्य संकलित कर रही है। चार टीमें गठित की गई हैं। एसीपी सदर ने बताया कि मठ में आने वाले श्रद्धालुओं से भी पूछताछ की जा रही है। शनिवार को मृतक की मां ने पुलिस से मिलकर जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के नामनेर स्थित लालनाथ की समाधि परिसर में 12 मई को मठाधीश चैतन्यनाथ की हत्या करके शव को समाधि दे दी गई थी। योगी के भाई सुनारी गांव के मुन्ना मिश्रा ने कमरे की जांच के बाद लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया था। 

पुलिस ने शव को समाधि से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत का कारण होना बताया गया था। फोरेंसिक टीम ने मठ से साक्ष्य संकलित किए हैं। सर्विलांस टीम गायब मोबाइल का पता लगा रही है। एसओजी और थाना पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें