उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर कोयल रेलवे फाटक के पास ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में वैन सवार तीन सगे बहन-भाइयों समेत चार की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत चार घायल हो गए।
कार चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। राया पुलिस ने वैन को काटकर शव निकाले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि चालक को झपकी और तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी। यह परिवार बदायूं से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहा था।
विद्युत निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रभाकर शर्मा (45) पुत्र जहरी लाल शर्मा निवासी सम्राट अशोक नगर, सिविल लाइंस, बदायूं परिवार के साथ शुक्रवार की रात ओमनी वैन में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए निकले थे।