फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस के दो नए मरीज और मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 12

Sat, 20 Feb 2021 10:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के दो और मरीज मिले हैं। इसमें एक मरीज वैशाली नगर शाहगंज और दूसरा मुरली बाग दयालबाग का रहने वाला है। जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मिले मरीजों सहित जिले में अब तक 10,518 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10,333 मरीज ठीक हो चुके हैं। 173 की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 12 है। इनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


1631 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज
कोरोना वायरस की दूसरी डोज लगवाने के लिए शुक्रवार को 1,631 स्वास्थ्यकर्मचारी बूथों पर पहुंचे। 276 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची शासन को भेजी है। इनके लिए दो-तीन दिन में फिर से शिविर लगाया जाएगा। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 22 जनवरी को 1907 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। इनको फोन पर संदेश भेजकर दूसरी डोज के लिए बुलाया था। 37 बूथ बनाए गए थे। 

किसी की तबियत खराब तो किसी को फोन पर संदेश ही नहीं पहुंचा
गैरहाजिर स्टाफ को बूथों से फोन किए गए। अधिकांश ने बुखार की समस्या बताई। ऐसे भी लोग रहे, जो शहर से बाहर गए हुए थे। सात ऐसे लोग रहे, जिनको फोन पर संदेश नहीं पहुंचा और उन्हें दूसरी डोज लगवाने की तिथि ध्यान नहीं रही। हालांकि पहली डोज के वक्त दिए कार्ड में दूसरी डोज की तिथि और बूथ भी दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरतेंगे पूरी सावधानी
वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद कोर्स पूरा हो गया है। अब मरीजों का दोगुने आत्मविश्वास से इलाज करेंगे। सावधानी पहले की तरह ही बरतूंगा। - डॉ. राजेश कुमार, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ

वैक्सीन जरूर लगवाएं
कोरोना वायरस के कारण परिजन चिंतित रहते थे। दूसरी डोज लगाने की जानकारी दी तो वह भी निश्चिंत हो गए हैं। सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।-कार्तिकेय थारू, मेडिकल छात्र, एसएन

दोनों डोज जरूरी हैं

दूसरी डोज लगने के बाद ही सही मायने में शरीर में एंटीबॉडीज बनेंगी। दोनों डोज लग गई हैं।  सरकार का आभार है कि सबसे पहले हमें वैक्सीन लगी है। -रिया यादव, मेडिकल छात्रा एसएन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें