फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेंट ऑगस्टीन सीनियर सेकंडरी स्कूल को हड़पने की साजिश, चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बालूगंज स्थित सेंट ऑगस्टीन स्कूल की प्रबंध समिति का विवाद सामने आया है। इसमें थाना रकाबगंज में केस दर्ज कराया गया है। उप प्रबंधक ने स्कूल को हड़पने की साजिश करने, संस्था को बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामले में सेंट ऑगस्टीन सीनियर सेकंडरी स्कूल सोसाइटी के उप प्रबंधक राजीव सरकार ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा कि परिवार के कुछ लोगों ने स्कूल व सोसाइटी को हड़पने के लिए साजिश की। 10 जून 2006 को अनिल मल की अध्यक्षता में फर्जी सोसाइटी का चुनाव होना दर्शाया।

चुनाव में बालूगंज निवासी रेबेका लाल ने खुद को प्रबंधक और अन्य 10 को पदाधिकारी घोषित किया। इस सोसाइटी को उप निबंधक फर्म सोसाइटी एंड चिट्स के कार्यालय में दाखिल कर दिया। चुनाव के समय दिखाए गए अध्यक्षता करने वाले अनिल मल ने अपने शपथपत्र में स्पष्ट किया कि सोसाइटी में उनकी कोई सहभागिता नहीं रही।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कोई हस्ताक्षर नहीं किए। उनकी जानकारी में चुनाव नहीं हुआ। अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथपत्र देकर फर्जी सोसाइटी में अपनी संलिप्तता न होने की जानकारी दी। उप निबंधक ने अपने 14 अगस्त 2007 को दिए आदेश में इसे फर्जी व गलत ठहराया है। इसके बाद साजिशकर्ता वादी, उनके परिजन और संस्था के खिलाफ फर्जी शिकायत कर रहे हैं।

इससे संस्था के नाम को क्षति पहुंचा रहे हैं। अवैध तरीके से धन की मांग भी करते हैं। स्कूल को हड़पने के लिए विभिन्न विभागों और पुलिस अधिकारियों के यहां गलत तथ्यों के साथ शिकायतें करते हैं। मुकदमे में रेबेका लाल, बीपी लाल, शर्ली मोसिस, रजत मोसिस, 4-5 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें