फतेहपुर सीकरी। जयपुर हाईवे पर तेहरा मोरी बांध के निकट किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल हो गया। मलपुरा निवासी मोहित, महदऊ निवासी अपनी बुआ के बेटा आशीष के साथ बाइक से बुआ के घर से अपने घर मलपुरा बाइक से जा रहे थे। हाईवे पर तेरह मोरी बांध के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मोहित की मौके पर ही मृत्यु हो गई और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल को आगरा भेजा गया।