फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के नशे में मकान का शटर खोलकर घुसे चार लोग

Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके में शराब के नशे में चार व्यक्ति मकान का शटर खोलकर घर में घुस गए। आरोप है कि घर में मौजूद अकेली महिला के साथ आरोपियों ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 13 फरवरी रात 11:30 बजे उनके पति फैक्टरी में ड्यूटी करने गए थे। तभी शराब के नशे में विक्की, लल्ला उर्फ दीपक व इनके साथ दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए। नशे की हालत में महिला के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने लगे।
महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने बदनीयत से पकड़ लिया और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। महिला ने शोर मचना शुरु कर दिया और उसी समय फोन कर देवर को बुलाया तो आरोपी देख लेने की धमकी देकर भाग गए। महिला की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मामले में महिला ने दो नामजद व दो अज्ञातों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें