फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला सहित दो लापता, गुमशुदगी दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले से अलग-अलग स्थानों से महिला सहित दो लोग लापता हो गए। पुलिस ने दोनों मामले में गुमुशदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी महिला स्नेह लता 15 फरवरी को घर से किसी कार्य की कहकर गई थी। इसके बाद देर शाम तक वह वापस नहीं आई तो परिजन चिंतित हो गए। परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चला। मायके व रिश्तेदारी में पता करने पर भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पति चंदन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पटियाली क्षेत्र के मोहल्ला किला खाई निवासी शह आलम 17 नवंबर 2024 को घर से किसी से काम से गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। परिजन के काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं लगा। परिजन ने ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें