फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

Mon, 10 Jun 2019 08:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
घटना में क्षतिग्रस्त कार को ले जाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुरीर क्षेत्र में बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े दो युवकों को कुचला और फिर आगे खड़ी वैन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों और वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। बाइक सवार दोनों युवक रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं जो बाइक लेकर पंचकुला से चले थे और प्रतापगढ़ जा रहे थे। वैन सवार सभी लोग दिल्ली के थे और फिरोजाबाद में सत्संग में शामिल होने निकले थे।  
 
यमुना एक्सप्रेसवे पर यह भीषण हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में (माइल स्टोन-84) गांव लमटौरी के पास हुआ है। नोएडा की तरफ से आ रही आई-20 कार के चालक को नींद की झपकी आई।
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

बेकाबू कार ने सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े सुरेंद्र (32) पुत्र सूरज प्रसाद निवासी फैंसी परजी सराय मेंहदीराय सिवर प्रतापगढ़ और धर्मेंद्र (40) पुत्र हीरालाल निवासी चुन भट्टी पंचकुला चंडी मंदिर कैंट हरियाणा को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह दोनों मुमेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं और बाइक से प्रतापगढ़ जा रहे थे। बाइक सवारों को कुचलने के बाद कार ने बाइक के पास में खड़ी वैन में टक्कर मार दी। 

कार की टक्कर से वैन सवार सुरेश (50) पुत्र रामचंद्र निवासी अखाड़े वाली गली महाराम सादरा दिल्ली, भीकम सिंह (53) पुत्र वीरेश्वर सिंह करावल नगर नई दिल्ली और महेश पुत्र नत्थू सिंह (63) नेहरू बिहार दिल्ली की मौत हो गई, जबकि वैन सवार चार लोग घायल हो गए। 

 
विज्ञापन

वैन सवार फिरोजाबाद में सत्संग सुनने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे सभी लोग दिल्ली से वैन में सवार होकर निकले थे। पुलिस ने घायल दिल्ली निवासी पवन कुमार, उनकी बेटी श्रुती, राजेंद्र कुमार, सरेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है। हादसे की वजह तेज स्पीड और नींद की झपकी रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें