फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हत्याकांडः टप्पल में तनाव, एडीजी आनंद कुमार ने संभाली कमान

Mon, 10 Jun 2019 05:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के बाद पिछले कुछ दिनों से तनावपूवर्ण माहौल बना हुआ है। विगत दिनों सोरों से मासूम बच्ची के रिश्तेदार युवाओं के साथ टप्पल पहुंचे थे।

विज्ञापन


जहां युवाओं को पुलिस ने रोक दिया था। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच शासन ने सोमवार को आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद को टप्पल भेजा। एडीजी ने यहां पहुंचकर थाने में बैठक ली। 

टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन, अभी भी माहौल में तनाव बरकरार है। इस बीच सोमवार को टप्पल थाने के सर्किल खैर के क्षेत्राधिकारी हटाये गए। वहां से पंकज श्रीवास्तव को हटा कर अतरौली भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी शहर द्वितीय संजीव दीक्षित को खैर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अतरौली से प्रशांत सिंह को शहर में लाया गया है। टप्पल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन ने सोमवार को एडीजी आगरा जोन आनंद कुमार को भेजा। एडीजी आनंद कुमार ने यहां पहुंचकर थाने पर अधिकारियों से बैठक कर हालात का जायजा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें