फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पिकअप-कार की भिड़ंत, परिक्रमा में जा रहे एक परिवार के 4 लोगों की मौत

Tue, 05 Jun 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्ष्ातिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में चल रही गोवर्धन परिक्रमा में जा रहे सिपाही समेत परिवार के चार लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई। जबकि सिपाही की पत्नी मौत-जिंदगी के बीच जंग लड़ रही हैं। 
विज्ञापन


हादसा कार और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिवार और उनके गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के खुशालपुर निवासी राजेंद्र सिंह एटा में बतौर सिपाही पद पर तैनात थे। सोमवार की रात वह परिवार के साथ मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा में जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के ररिजन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फरह के फतिहा कट पर सामने से आ रही पिकअप से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में राजेंद्र उनकी बहन, माता-पिता और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां राजेंद्र उनकी बहन और माता-पिता ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। 

हादसे के बाद जैसे ही खबर खुशालपुर में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में भी मातम पसर हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें