फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवर संक्रमण और अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लीवर संक्रमण और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें जिले में बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा और लीवर संक्रमण से पीड़ित चल रहे दो-दो मरीजों की मौत हो गईं। वहीं पांच मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में जिन चार मरीजों की मौत हुई उनमें से तीन का ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के गांव नुनाई निवासी जुहारी लाल की 70 वर्षीय पत्नी प्रेमवती देवी को सोमवार सुबह फेफड़ों में संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेवर थाना क्षेत्र के गांव अहमलपुर निवासी अमर सिंह की 50 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी को भी पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण था। परिजन सोमवार को गंभीर हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी 85 वर्षीय ग्याराम को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई थी। परिजनों ने सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी 65 वर्षीय बाबूराम का सोमवार को ऑक्सीजन लेवल गिर गया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही उपचार देकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-----
बाबूराम का नाती निकला कोरोना संक्रमित
ऑक्सीजन लेवल कम होने से देवगंज निवासी बाबूराम की अस्पताल में उपचार के दौरान कोरेाना जांच भी कराई गई थी लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं बाबूराम के साथ हाल ही में लखनऊ से लौटा उनका नाती भी आया हुआ था। बाबूराम की अस्पताल में मौत के बाद उनके नाती की जांच कराई गई तो वो कोरोना संक्रमित मिला।
----
लीवर और अस्थमा के मरीजों को ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है। जिससे उनकी मौत हो रही है। सोमवार को जिन चार मरीजों की अस्पताल में मौत हुई उनमें से तीन का ऑक्सीजन लेवल कम था।
विज्ञापन

डॉ. गौरव पारिक, सर्जन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें